पांच लोगों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे जा घुसी बोलेरो
- फोटो : amar ujala
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर डाक बंगले के पास तेज रफ्तार बोलेरो दो बाइक व साइकिल सवार को टक्कर मारकर खंती में पलट गई। हादसे में एक बाइक सवार पिता, पुत्र व पौत्र और दूसरी बाइक पर सवार युवक समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। हादसे में जान गवां चुके मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।