फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: खुली दुकान देख पुलिस ने दुकानदारों को पीटा, व्यापारी नेताओं ने चौकी का घेराव कर हंगामा किया

Thu, 27 May 2021 12:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर पुलिस ने दुकानदारों को पीटा। इस घटना से गुस्साए व्यापारी नेताओं की चौकी इंचार्ज से तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन
व्यापारी नेताओं ने चौकी का घेराव कर हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी की कृष्णा नगर चौकी पुलिस लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने वाले व्यापारियों का चालान करने के बजाय उनपर अत्याचार कर रही है। किसी को डंडों से पीटा जा रहा है तो किसी को बेल्टों से। सब्जी और दूध ब्रेड बेचने वाले दुकानदारों को पीटा जा रहा है।
विज्ञापन


इसी पिटाई के विरोध में बुधवार को चौकी में व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। चौकी इंचार्ज और व्यापारी नेताओं की तीखी झड़प हुई। दुकानदार की पिटाई की जानकारी पर चौकी में पहुंचे आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, पंकज शुक्ला और चौकी इंचार्ज आरजे सिंह गौतम के बीच तीखी झड़प हुई।

पीएसी रोड जीटी रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने दुकान खोलने पर मारपीट के बजाए नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान उमेश वर्मा, शिवांशु वर्मा ,कमल सोनी, मयंक सोनी आदि व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने पुलिस पर पैसे लेकर दुकान खुलवाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज बोले- कमिश्नर से कह दो कुछ नहीं होगा
चौकी से मामला शांत होने के बाद आदर्श व्यापार मंडल की ओर से पुलिस अफसरों को ट्वीट कर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद चौकी इंचार्ज आरजेएस गौतम ने ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए व्यापारियों से अभद्रता की। कहा कि कमिश्नर से जाकर कह दो मेरा कुछ नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा ट्रांसफर होगा। अब देखता हूं, कल से दुकानें कैसे खुलती हैं।

बोले पीड़ित दुकानदार
कृष्णा नगर में भाटिया जनरल स्टोर के मालिक अमित भाटिया ने बताया कि वे हार्ट पेशेंट हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे सिपाही दुकान बंद कराने पहुंचे। उनसे मैंने जनरल स्टोर होने की बात कही। इसपर उन्होंने गाली देकर अभद्रता की। फिर चौकी लेकर आए। इसी तरह कई अन्य लोगों को लाया गया।

पीएसी रोड पर फुटवियर दुकानदार मोहित जायसवाल ने बताया कि दुकान से कुछ सामान निकालने के लिए कुछ देर के लिए दुकान खोली थी। इतने में सिपाही, चौकी इंचार्ज पहुंचे और अभद्रता करने लगे। अपनी बात रखने पर थप्पड़, बेल्ट, लातों से बुरी तरह पीटा। फिर चौकी ले आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें