फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर देहात में युवक के कालिख पोतने और जूते की माला पहनाने में युवती पर रिपोर्ट, वीडियो हुआ था वायरल

Sun, 19 Sep 2021 02:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
कानपुर देहात: पीड़ित युवक अनूप कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के राजपुर सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव में युवक के मुंह पर कालिख पोतकर चप्पल पहनाने के मामले में पीड़ित युवक की मां की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि मडै़या गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में गांव की एक युवती ने अपने घर मेें पड़ोसी युवक के मुंह पर कालिख पोतकर चप्पल की माला पहनाई थी। इसका वीडियो वायरल होने पर शनिवार को मामले की जांच करने पुलिस गांव गई। युवक की मां की तहरीर पर कालिख पोतने वाली युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अफसरिया की मडै़या गांव निवासी गीता देवी ने बताया कि बेटा अनूप कुमार गुजरात की एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता है। बीमार होने पर वह बुधवार को गुजरात से गांव लौटा था। शुक्रवार को वह बीमारी की हालत में चारपाई पर लेटा था। तभी पुरानी रंजिश में गांव निवासी दो भाई उसके घर में घुस आए और लाठी डंडों से पीटकर अनूप को घायल कर दिया।

शोर सुनकर बचाने आए बड़े बेटे राजू को भी जमकर पीटा। इसके बाद दोनों उसके बेटे अनूप को अपने घर ले गए। जहां उसे दोबारा मारापीटा। इस दौरान आरोपियों की बड़ी बहन ने बेटे अनूप के चेहरे पर कालिख पोतकर चप्पलों की माला पहनाकर अपमानित किया। वहीं आरोपी युवती ने बताया कि अनूप ने उसकी छोटी बहन के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व वह सूरत से गांव आया था और दोबारा फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिससे वह परेशान थी। मामले का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने शनिवार को गांव पहुंचकर छानबीन की। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते मारपीट व अपमानित करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक की मां ने तहरीर दी है। युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

घटना से सहमा युवक हुआ बीमार
युवती की ओर से मुंह काला कर चप्पल की माला पहनाने की घटना से युवक सहम गया है। रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई। युवक की मां ने बताया कि बेटे को गांव में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है।

आरोपी युवती ने पूर्व में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
कालिख पोतने की आरोपित युवती ने 11 जुलाई को पीड़ित अनूप, उसके भाई पिंटू व पिता रामस्वरूप के खिलाफ सट्टी थाने में मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें