जालौन के एट में खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की मारपीट करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतों में रखवाली कर रहे किसानों ने जब वृद्ध का शव देखा तो हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
किसान की हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। बता दें जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धगुवा खुर्द में गांव के ही एक युवक ने अपना दबदबा बनाने के लिए खेत पर रखवाली कर रहे वृद्ध किसान किशोरी कुशवाहा (65) को पहले गोली मारी।
गोली न लगने पर जान बचाने के लिए भागे किसान को बल्लम (नोकदार हथियार) वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी कालपी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, माधौगढ़ थाना अध्यक्ष प्रवीण यादव, एट प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया पुलिस इसकी जांच कर रही है।