पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह की फोटो लगे मोबाइल कवर बाट रहे दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जिनके पास से एक सैकड़ा से ज्यादा मोबाइल कवर मिले हैं जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह की फोटो लगी है। पुलिस ने वाहन समेत प्रचार सामग्री को जप्त कर लिया है।
जिले में चुनाव आयोग की बिना इजाजत के कांग्रेस की प्रचार सामग्री बांट रहे दो समर्थकों पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया है। जिनके पास से एक सैकड़ा से ज्यादा मोबाइल कवर मिले हैं। जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह की फोटो लगी है। पुलिस ने वाहन समेत प्रचार सामग्री को जप्त कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी अनिल कुमार द्वारा गठित टीम के प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ हमराही के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम चितैया जा रहे थे।
तभी गांव के बाहर बोलेरो गाड़ी पर सवार दो व्यक्ति ग्रामीणों को मोबाइल कवर जिस पर कांग्रेसी नेता सागर सिंह का फोटो लगा हुआ था वितरण कर रहे थे। इस पर पुलिस ने उनसे चुनाव आयोग की परमिशन की कॉपी मांगी लेकिन वे उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन
पुलिस ने बोलेरो वाहन एवं दोनों व्यक्तियों को लेकर थाने आई और वाहन जप्त कर लिया। वाहन में 102 मोबाइल कवर पकड़ लिए। पकड़े गए लोगों में मुकेश कुमार मिश्रा पुत्र राम मित्र मिश्रा निवासी अकसोहा जिला सीतापुर एवं वाहन चालक महेंद्र मिश्रा पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।