विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जालौन जिले की तीन सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर 12 लाख 82 हजार 466 मतदाता 40 प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। तीनों विधानसभाओं में रविवार यानी आज सुबह सात से शाम छह तक मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में उरई सदर, कालपी और माधौगढ़ तीन विधानसभा सीटें हैं। इनमें भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस चार मुख्य दलों के 40 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इनमें से कांग्रेस से दो, बसपा और आप से एक-एक व दो निर्दल समेत छह महिला प्रत्याशी भी चुनावी समर में हिस्सा ले रही हैं। तीन विधानसभा क्षेत्रों के 1035 मतदान केंद्रों के 1613 मतदेय स्थलों पर 12,78, 538 मतदाता सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान करेंगे।
विज्ञापन
कुल मतदाता - 1282466
पुरुष मतदाता - 690582
महिला मतदाता - 591791
अन्य - 93
विधानसभावार मतदाता
विस महिला पुरुष अन्य
उरई 206924 236307 61
कालपी 179750 212932 12
माधौगढ़ 202847 239686 19
मतदेय स्थल और मतदान केंद्र
विस मतदेय स्थल मतदेय केंद्र
उरई 526 275
कालपी 508 330
माधौगढ़ 579 430
विधानसभा क्षेत्रों को 17 जोन, 188 सेक्टर में बांटा गया
शांतिपूर्ण मतदान के लिए आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों को 17 जोन और 188 सेक्टरों में बांटा गया है। इस क्रम में माधौगढ़ और कालपी को 6-6 जोन तो उरई सदर को पांच जोन में बांटा गया है। माधौगढ़ क्षेत्र को 70 सेक्टर, कालपी को 65 और उरई विधानसभा क्षेत्र को 53 सेक्टरों में बांटकर निगरानी की जा रही है।
- 15 हजार जवानों की सुरक्षा में होगा मतदान
- 57 कंपनी व दो प्लाटून अर्धसैनिक बल
- दो कंपनी व एक प्लाटून पीएसी
- 279 इंस्पेक्टर और सबइंस्पेक्टर
- 3402 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल
- 2407 होमगार्ड
इस तरह होगी निगरानी
जिले की 10 सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधबल रहने के साथ ही सीमाओं की सीसीटीव कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। बूथों की निगरानी के लिए नौ उडनदस्ते और नौ स्थिर निगरानी टीम नजर रखेंगी। वहीं तीन वीडियो सर्विलांस और तीन वीडियो वीव्यूइंग टीम भी निगरानी करेंगी।
मतदाता पहचान पत्र न होने पर मान्य होंगे 12 अन्य विकल्प
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को फोटो समेत वोटर आईडी कार्ड जारी किए जा चुके है। इसके बावजूद भी अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, लेकिन उसका नाम लिस्ट में है तो वह अन्य पहचान पत्रों व फोटो में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकता है।
मान्य दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मनरेगा जॉबकार्ड
- बैंक व डाकघर की फोटो युक्त पासबुक
- स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
- पासपोर्ट
- फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
- पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
- सांसद/विधायक/विधान परिषद सदस्य को जारी सरकारी पहचान पत्र
- यूनिक डिसएलिलिटी आईडी कार्ड