फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: ईवीएम में कैद होगी महोबा के 24 प्रत्याशियों की किस्मत

Sun, 20 Feb 2022 10:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

महोबा सदर विधानसभा सीट से प्रमुख दलों के लिए विभिन्न छोटे दलों के प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। महोबा सीट में 15 उम्मीदवार मैदान में है। जिनके भाग्य का फैसला रविवार को मतदाता करेंगे। उसी तरह चरखारी विधानसभा में नौ उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
मतदान के लिए लगी महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले की चरखारी व महोबा विधानसभा के 24 प्रत्याशियों की किस्मत रविवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिले के 6,62,958 मतदाता अपनी वोट की चोट से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। आज सुबह सात बजे से 787 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन


महोबा सदर विधानसभा सीट से प्रमुख दलों के लिए विभिन्न छोटे दलों के प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। महोबा सीट में 15 उम्मीदवार मैदान में है। जिनके भाग्य का फैसला रविवार को मतदाता करेंगे। उसी तरह चरखारी विधानसभा में नौ उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर प्रमुख दलों के प्रत्याशी जोर लगा रहे हैं लेकिन सेहरा किसके सिर बंधेगा। यह 10 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद ही तय होगा।

जिले में कुल मतदाता- 6,62,958 

विधानसभा महोबा
कुल मतदाता-3,66,040
पुरुष मतदाता-1,72,151
महिला मतदाता-1,44,479
थर्ड जेंडर -10

विधानसभा चरखारी
कुल मतदाता-3,46,318
पुरुष मतदाता-1,85,499
महिला मतदाता-1,60,802
थर्ड जेंडर-17

- मॉडल बूथ: चरखारी व महोबा में एक-एक 
- पिंक बूथ: दो बूथ महोबा में, एक-एक बूथ कुलपहाड़ व चरखारी में 
- सुरक्षा बल: पैरामिलिट्री, पुलिस बल व होमगार्ड समेत 10 हजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें