फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: चित्रकूट में तैयारी बड़ी, अब जनता के फैसले की घड़ी, कल होंगे मतदान, रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Sat, 26 Feb 2022 12:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चित्रकूट: रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में विधानसभा के चुनाव में 2 सीट के लिए मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। शहर के सीआईसी में सुबह से ही कर्मचारी जुटे और पूरी तैयारी के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। चित्रकूट जिले की चित्रकूट सदर और मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान कराने को कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को बूथों तक भेजने के लिए 2 सैकड़ा बसों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


जिले में 607 मतदान केंद्र हैं। 862 मत देय स्थल हैं। कुल 832 पोलिंग बूथों में 3324 कर्मचारी लगाए गए हैं। 242 रिजर्व कर्मचारी रखे गए हैं। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और सीडीओ अमित आसेरी के देखरेख में शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज परिसर से मतदान सामग्री लेकर कर्मचारियों की रवानगी जारी है। चुनाव प्रेक्षक भी मौके पर मौजूद हैं। उधर एसपी धवल जायसवाल के नेतृत्व में सभी बूथों पर जरूरत के हिसाब से पुलिस बल भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें