फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पश्चिम बंगाल के सुपाड़ी तस्कर से पीयूष जैन का लिंक, नक्सलबाड़ी में कारोबारी के 25 ठिकानों पर छापेमारी 

Sat, 26 Feb 2022 12:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले के नक्सलबाड़ी में सुपाड़ी तस्करी के धंधे का किंग माना जानेवाले कारोबारी के 25 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू की है।
विज्ञापन
पीयूष जैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद कंपाउंड और इत्र कारोबारी पीयूष जैन के तार पश्चिम बंगाल के सुपाड़ी तस्कर से जुड़ रहे हैं। डीजीजीआई से मिले इनपुट के बाद आयकर विभाग पश्चिम बंगाल की टीम ने सिलीगुड़ी के नक्सलबाड़ी में कारोबारी के 25 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले के नक्सलबाड़ी में सुपाड़ी तस्करी के धंधे का किंग माना जानेवाले कारोबारी के 25 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू की है। सूत्रों ने बताया कि डीजीजीआई की टीम ने 22 दिसंबर को कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन, शिखर पान मसाला के मालिक और गणपति कैरियर के मालिक प्रवीण जैन के यहां एक साथ छापा मारा था।

पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अरबों रुपये मिले थे। 23 किलो सोना और करोड़ों रुपये का चंदन का तेल मिला था। इसके साथ ही कई दस्तावेज मिले थे। जिसमें पीयूष जैन ने सुपाड़ी खरीद के दस्तावेज भी थे। लेकिन यह बहुत बड़े स्तर की खरीद नहीं थी।
विज्ञापन


लेकिन यह खरीद सुपाड़ी के बड़े तस्कर के जरिये की गई थी।  इसके बाद यह जानकारी पश्चिम बंगाल की आयकर टीम को साझा की गई। पिछले एक महीने से आयकर की टीम सुपाड़ी कारोबारी के ठिकानों पर नजर रखे हुए थी। सूत्रों ने बताया कि टीम को शक इसलिए हुआ कि पीयूष कंपाउंड और इत्र का कारोबार करता है। सुपाड़ी का कारोबार नहीं करता है। इससे कर चोरी की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें