फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: साक्षी महाराज ने राकेश टिकैत को बताया डकैत, जानिए क्यों बोले- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे

Thu, 07 Oct 2021 05:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राकेश टिकैत ने डकैत को भी फेल कर दिया है। वहीं लखीमपुर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर सांसद बोले कि जांच हो रही है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव की बिछिया सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पण समारोह में पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने भाषण के दौरान राकेश टिकैत को ‘डकैत’ बताया। साथ ही राहुल गांधी को राजनीति का ‘पप्पू’ कहा। मंच से ही संबोधन के दौरान सांसद ने कहा कि खुद को किसान नेता कहने वाले राकेश, टिकैत नहीं डकैत हैं।
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने कहा कि हमने राकेश टिकैत के पिता महेंद्र सिंह टिकैत के साथ काम किया है। उनके साथ वह उत्तर प्रदेश के किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष थे। आरोप लगाया कि आज के राकेश टिकैत ने डकैत को भी फेल कर दिया है। वहीं लखीमपुर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर सांसद ने कहा कि जांच हो रही है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

लखीमपुर घटना में राहुल, प्रियंका, अखिलेश व मायावती द्वारा सरकार को दोषी ठहराने के सवाल पर कहा कि इन चारों की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो रही है। जनता पूछ नहीं रही है। जनाधार खत्म हो गया है। ये ऐसे मौके ढूंढते रहते हैं और लाशों पर राजनीति करना इनका स्वभाव है। सरकार को हर मामले में कटघरे में खड़ा करना इनकी राजनीति का एक हिस्सा है।

सांसद ने दावा किया जाट उनके साथ हैं। 2022 में भी योगी और 24 में फिर मोदी ही आएंगे। चुनाव में विपक्षियों के गठबंधन करने के सवाल पर कहा कि अब मेंढकों को एक तराजू में तोलने का प्रयास किया जा रहा है। मेंढक कभी एक तराजू में तोले नहीं जा सकते हैं। एक रखो तो दूसरा उछल जाएगा। तीसरा उछल जाएगा, वह एक हो नहीं पाएंगे।

जब-जब चुनाव होता है तब योगी और मोदी से भयभीत लोग मेंढकों का एक गठबंधन बना लेते हैं। उन्होंने मायावती के साथ गठबंधन करके देख लिया। राजनीति के पप्पू राहुल गांधी के साथ गठबंधन करके देख लिया। अब कह रहे हैं कि छोटे पार्टियों के साथ गठबंधन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें