उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। जब उन्होंने अकादमी आकर पता किया तो वहां के आर्यन वर्मा ने बताया कि लापता प्रियांशु ने उससे पांच लाख रुपये, अकादमी के अभिषेक गोस्वामी से 53 हजार, रोहित यादव से दो लाख रुपये उधार लिए। प्रियांशु ने कभी किसी से रुपये लेने की उसे या घरवालों को नहीं दी।
पुष्पेंद्र ने एलआईयू के सिपाही अर्जुन सिंह, अकादमी के कोच साहिल, सलीम, आर्यन वर्मा, अभिषेक गोस्वामी, रोहित यादव व नवरत्न राजपूत पर बेटे को अगवा करने व हत्या करने का शक जता पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि सभी आरोपियों पर अपहरण का मामला रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सिपाही अर्जुन से खुद लापता प्रियांशु ने रुपये लिए थे। ऑनलाइन दिए गए रुपयों का सिपाही व अन्य के पास स्क्रीन शॉट है। सभी ने प्रियांशु से अपना रुपया मांगा था। इसके बाद से वह लापता है। विवेचना की जा रही है।
बड़े भाई की थी बरात
पिता पुष्पेंद्र ने बताया कि 17 अप्रैल को उनके बड़े बेटे यदुवीर का तिलक था। 22 अप्रैल को शादी थी। प्रियांशु को तिलक व शादी में आना था। न ही वह तिलक में आया और न ही शादी में पहुंचा। उसकी मां ने 22 अप्रैल को उसे फोन किया तो न आ पाने की बात कह फोन काट दिया। इसी के बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया।
सर्विलांस टीम भी जांच में जुटी
प्रियांशु का पता लगाने के लिए एसपी दिनेश त्रिपाठी ने सर्विलांस टीम को भी लगाया है। सर्विलांस की मदद से उसके मोबाइल की लोकेशन व फोल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।