फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: फीस के लिए स्कूल ने बेइज्जत कर भगाया, घर पहुंच छात्रा हुई बेहोश, कुछ देर बाद तोड़ा दम

Thu, 05 Aug 2021 04:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव में कोरोना काल की तीन माह की फीस न जमा करने पर प्कक्षा 10 की छात्रा को स्कूल से बेइज्जत कर भगा दिया गया। छात्रा रोते हुए घर पहुंची और आहत होकर बेहोश हो गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। पिता ने विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और जांच शुरू की है। शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी शुशील कुमार अवस्थी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी  बेटी स्मृति अवस्थी एबी नगर स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा थी।  कोरोना काल के चलते वह उसकी तीन माह की फीस नहीं जमा कर पाया।

गुरुवार को बेटी फीस माफी का प्रार्थनापत्र लेकर स्कूल पहुंची तो  प्रधानाचार्य ने प्रार्थनापत्र लेने से इनकार कर उसे फीस जमा करने के नाम पर अन्य  छात्र छात्राओं के सामने बेइज्जत किया और स्कूल से भगा दिया।  बेटी रोते हुए घर पहुंची और बेहोश हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें