रतनधाम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 408 में रिटायर्ड शिक्षिका रेखा पांडेय (64) रहती थीं। वह एक इंटर कॉलेज से प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुईं थीं। फ्लैट में अन्य परिवार वाले भी रहते हैं।
कानपुर के मकरावटगंज में बुधवार रात रतनधाम अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर एक रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत हो गई। अस्पताल के जरिये पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। गुरुवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
रतनधाम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 408 में रिटायर्ड शिक्षिका रेखा पांडेय (64) रहती थीं। वह एक इंटर कॉलेज से प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुईं थीं। फ्लैट में अन्य परिवार वाले भी रहते हैं। बेटे राहुल ने बताया कि बुधवार रात मां टहलने के लिए फ्लैट से निकलीं थीं।
कुछ देर बाद वह अपार्टमेंट परिसर में गिरीं मिलीं। आशंका है पैर फिसलने या अन्य किसी कारण से वह अपार्टमेंट की छत से गिर गईं। परिजन तत्काल रेखा को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। पुलिस भी इस पर राजी हो गई। कागजी कार्रवाई करने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्वालटोली इंस्पेक्टर केके दीक्षित का कहना है कि पुलिस कोे महिला के छत से कूदने की जानकारी मिली थी।
इसी आधार पर जांच टीम अस्पताल पहुंची थी। परिजनों ने छत से गिरने की बात बताई है। वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक रेखा बीमार चल रही थीं। न्यूरो संबंधी उनको दिक्कत थी। जिसका इलाज भी चल रहा था।