फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पांच घंटे शहर में रहेंगे उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में पंडाल तैयार करते व पर्दे लगाते मजदूर। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शहर में पांच घंटे रहेंगे। इस दौरान मार्गों का लोकार्पण/शिलान्यास के साथ ही विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सहित लोक निर्माण विभाग सतर्क रहा।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री 7.90 करोड़ के 9 मार्गों का लोकार्पण और 363.26 करोड़ के 110 मार्गों का शिलान्यास करेंगे। उनके दौरे को लेकर पीडब्ल्यूडी अपनी तैयारियाें को देरशाम तक अंतिम रूप देने में जुटा रहा। माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री गड्ढामुक्ति अभियान का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसी कारण विभाग सड़कों की सूरत बदलने की कवायद में जुटा रहा। गेस्ट हाउस में रंगरोगन के साथ भगवा रंग के नए पर्दे लगाए गए। मंत्री की अगवानी के लिए नए सोफे भी मंगाए गए हैं। इसके अलावा निराला प्रेक्षागृह के अंदर से लेकर बाहर तक भगवा रंग के पर्दे भी लगाए गए हैं।
दोपहर 12:15 बजे पहुंचेेंगे निराला प्रेक्षागृह
डिप्टी सीएम दोपहर 12:15 बजे निराला प्रेक्षागृह पहुंचेंगे। यहां पर 9 मार्गों का लोकार्पण और 110 मार्गों का शिलान्यास करने के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। 2:40 बजे से विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यहां से निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। फिर साढ़े 4 बजे गदनखेड़ा स्थित सांसद के आवास साक्षीधाम जाएंगे। शाम 5 बजे लखनऊ वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें