फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत में करंट से किसान व बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 16 Aug 2022 09:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में करंट की चपेट में आने से खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
गोधन व अमित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। औरास थाना क्षेत्र के गांगन गांव निवासी गोधन (40), पत्नी सुनीता और बेटे अमित (15) के साथ सोमवार शाम चार बजे अपने खेत (भीठ) में परवल व कुंदरू तोड़ने गया था।

विज्ञापन


शाम करीब 7:30 बजे घर लौटते समय गांव के ही रामनरेश के खेत में बिजली के पोल को पकड़कर अमित निकलने लगा और पोल के सपोर्टिंग तार में करंट होने से चिपक गया। चीखने पर उसे बचाने दौड़ा पिता गोधन भी चपेट में आ गया। पत्नी सुनीता के शोर करने पर आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने लाठी-डंडों की मदद से तार व पोल से दोनों को अलग कर औरास सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें