देवेंद्र कुमार शाक्य की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव डबरी निवासी रोजगार सेवक देवेंद्र शाक्य (40) कुठिला झील (निर्माणाधीन अमृत सरोवर) पर झंडा फहराने के लिए जिला पंचायत के जेई व ठेकेदार के साथ जा रहा था। देवेंद्र के हाथ में लोहे के पाइप में लगा झंडा था। तभी पाइप ऊपर से गुजरी 33 केवी लाइन में छू गया।
इससे करंट लगने से देवन्द्र झुलस गया। जेई व ठेकेदार उसको वहीं छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने वाहन रुकवाकर राजेपुर सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर प्रमित राजपूत ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेई व ठेकेदार के भाग जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। देवेंद्र के पिता रामऔतार की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा अमृतपुर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।