फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने जहर खाकर दी जान, पति ने भी निगला, भर्ती

विज्ञापन
ललिता का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। बिहार थाना क्षेत्र में रिश्तेदार से बात करने के शक पर महिला को पति ने पीट दिया। इससे आहत होकर पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। दहशत में पति ने भी जहर खा लिया। उसे सुमेरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के उंचवा गांव निवासी शिवसागर की शादी तीन साल पहले इसी थाना क्षेत्र के रघ्घूखेड़ा निवासी ललिता (24) से हुई थी। शिवसागर ने बताया कि वह ललिता के साथ हाल में ही एक शादी समारोह में गया था। वहां पत्नी का संपर्क एक रिश्तेदार से हो गया। कुछ दिन पहले वह पत्नी को लेकर गांव उंचवा पहुंचा। उसे शक था कि पत्नी चोरी छिपे रिश्तेदार से मोबाइल पर बात करती है। सोमवार को उसने रिश्तेदार से फोन पर बात की। पत्नी से पूछने पर उसने साफ मना कर दिया। इस पर उसे मामूली रूप से पीट दिया था। इससे आहत होकर उसने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत के गम व पुलिस की पूछताछ के भय से उसने भी जहर खा लिया। परिजनों ने शिवसागर को पीएचसी सुमेरपुर में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार है। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतका के पिता चंद्रपाल ने पति व अन्य ससुरालियों पर बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिवसागर पुलिस की निगरानी में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें