फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी वाहन के साथ दो अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। गैंग में शामिल एक महिला और सरगना फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि प्रदेश के कई जिलों में आरोपी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने खजुहा रोड नहर पुल के पास उस्मान अली निवासी सराय दौलत थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज व शकील अहमद निवासी सनगांव थाना कोतवाली सदर को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से चोरी का सोने के हार बरामद किया। इसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई है। आरोपियों के पास एक कार बरामद हुई।
टप्पेबाजों ने अपने साथ मोनी पत्नी शकील निवासी सनगांव कोतवाली सदर और गैंग का सरगना मास्टरमाइंड इस्लाम निवासी जाटव थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद का होना कबूला। पुलिस ने दोनों को फरार घोषित किया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जगदीश यादव निवासी पपरेंदा थाना चिल्ला जिला बांदा तीन मई को अपनी बहू प्रभादेवी पत्नी संदीप के साथ बिंदकी के गोकुलपुर एक शादी में आए थे।
विज्ञापन

पांच मई 2022 को जगदीश अपनी बहू प्रभादेवी के साथ गांव जाने के लिए बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे में वाहन के इंतजार में खड़े थे। तभी कार आकर रुकी थी। कार सवारों ने जगदीश से बांदा चलने के लिए कहा था। जगदीश अपनी बहू के साथ गाड़ी में बैठा था।
कार में महिला समेत चार लोग पहले बैठे थे। रास्ते में बैग काटकर सोने का हार चुरा लिया था। उसके बाद जोनिहां में ससुर, बहू को उतारकर भाग निकले थे। आरोपियों से बरामद चोरी का हार जगदीश ने पहचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें