फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत और तीसरा घायल, जिला अस्पताल रेफर

Sun, 04 Aug 2024 11:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर भुड्डा गांव के पास ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल हरदोई जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने सामने आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक 50 मीटर दूर तक की घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने दो दोस्तों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। 
हरदोई जिले के संडीला कोतवाली के गांव मौलवीखेड़ा निवासी सत्यवान (22), साथी शिवा (20) और छोटेलाल (21) के साथ शनिवार रात 11 बजे बाइक से हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। बांगरमऊ- बिल्हौर मार्ग पर भुड्डा गांव और नानामऊ गंगा पुल के बीच रात डेढ़ बजे बांगरमऊ की ओर से यूकेलिप्टस के तने लादकर जा रहे ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक फरार है और ट्रक कब्जे में लिया गया
हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। सीएचसी में सत्यवान और शिवा का मृत घोषित कर दिया गया। छोटेलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि हादसे में दो दोस्तों की मौत हुई है और एक घायल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक फरार है और ट्रक कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें