बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहे कन्नौज जिले के तालग्राम निवासी श्रद्धालु की कार इटावा क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शनिवार रात साढ़े बारह बजे के कार बस से टकरा गई। हादसे में मां-बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल भी हुए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन इटावा रवाना हो गए हैं। थाना क्षेत्र के गधईया ऊसर निवासी मोनू सिंह (35) पुत्र बृजेश सिंह कार से मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। साथ में मां चंदा (70) पुत्र रिंकू (13), हिम्मत नगला निवासी दोस्त मोहित यादव(30), तालग्राम कस्बा नौसारा निवासी सचिन (22), सचिन का भाई भी थे।
चालक मोनू को अचानक नींद की झपकी आने के कारण कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 129 के करीब कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर को तोड़ती हुई एलएचएस से आरएचएस पर पहुंच कर लखनऊ से दिल्ली जा रही बस से जा टकराई।
मृतकों के परिजन पहुंचे इटावा
इसमें मोनू और उनकी मां की मौके पर मौत हो गई। सचिन को सैफई पीजीआई में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, तीन घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजन और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर इटावा पहुंच गए हैं।