फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाले में पड़ा मिला अज्ञात शव, शरीर पर है जींस और टी शर्ट, पुलिस का दावा- कई दिन पुरानी है बॉडी

Thu, 30 Mar 2023 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में गांधीग्राम नाले में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस न जांच शुरू की है। वहीं, नगर निगम कर्मचारी शव को बाहर निकालने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी में गांधीग्राम स्थित त्रिमूर्ति मंदिर रोड पर गुरुवार सुबह खुले पड़े नाले से दुर्गंध आ रही थी। इस पर लोगों ने देखा, तो एक शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना पर आसपास भीड़ लग गई। स्थानीय पार्षद पति मनोज यादव ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है। मनोज ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी शव को बाहर निकालने में आनाकानी कर रहे हैं। फिलहाल शव नाले पर पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर जींस और टी शर्ट है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम से तीन सालों से नाले पर पत्थर लगवाने के लिए कह रहा हूं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा इस मौत से चुकाना पड़ा। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें