फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, मां-बेटे की मौत

Wed, 01 Dec 2021 04:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गठवाया निवासी बिजेंद्र बाथम (30), मां अवधेश कुमारी (55) के साथ बाइक से फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना स्थित रिश्तेदारी में तेहरवीं संस्कार में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन


तभी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर कामरान के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बिजेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें