Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के गाटर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभी रूप से घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के गाटर से जा टकराए। हादसे में छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई घायल हो गया। दोनों चित्रकूट से दिल्ली जा रहे रहे थे।
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के मोहल्ला बान तालाब (सीतापुर) थाना कर्वी निवासी शिवम (28) पुत्र चिंतामणि छोटे भाई पवन (25) के साथ सुबह बाइक से दिल्ली जाने के लिए निकले था। रविवार सुबह 10 बजे के करीब जैसे ही औरैया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंचे।
इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के गाटर से टकरा गई। पीछे बैठा पवन उछल कर लोहे के गाटर पर गिरा। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आई ,जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल भेजा है।