युवक को बचाने में तीन महिलाएं झुलसी
इसके बाद आग लगा दी और भाग निकला। रामकुमार की चीख पुकार सुन उनकी पत्नी सपना और पड़ोसी महिलाएं मोनिका और राजकुमारी ने किसी तरह से आग बुझाया। उसे बचाने में वह भी झुलस गईं। पुलिस ने आग से झुलसे चारों लोगों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पत्नी की अस्पताल मेें हुई मौत
अस्पताल में पत्नी सपना की मौत हो गई। कैंट थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि रामकुमार के फूफा राम नारायण ने ई-रिक्शा के विवाद में आग लगाई है। उसे बचाने में तीन महिलाएं भी झुलस गईं हैं। सभी को उर्सला अस्पताल भेजा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।