भाई-बहन के बीच हुई थी मारपीट
इसको लेकर उसने समझाया। भाई-बहन के बीच मारपीट भी हुई, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा। सोमवार शाम लगभग तीन बजे भाभी अनीता डॉली का शव देख चीख पड़ी। अनीता ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसओ सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
भाई लवकुश को थाने लेकर पहुंची पुलिस
मामले में पूछताछ के बाद पुलिस ऑनर किलिंग के शक में मृतका के भाई लवकुश को थाने ले गई। पुलिस ने पूछताछ कि तो उसने बहन की हत्या की बात स्वीकार की। हत्या की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएमस मूर्ति फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए हैं साक्ष्य
थानाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि भाई को ऑनर किलिंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी भाई और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।