फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: वैन की टक्कर से बुआ-भतीजे की मौत, बाइक पर सवार थे दोनों

Mon, 22 Nov 2021 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास मार्ग पर सोमवार शाम वैन की टक्कर से बाइक सवार बुआ-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद वैन पलट गई और अन्य सवार भी घायल हो गए। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। कौशांबी के सैनी थाना के गांव कसुवा रामसुमेर (35) अपनी बुआ गुजराती देवी (55) के साथ रिश्तेदार के घर लखनऊ बाईपास के पास नई बस्ती आया था।

सोमवार को वह बाइक से घर लौट रहे थे। लखनऊ बाईपास पर तेज रफ्तार वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद वैन खड़े ट्रक से टकरा कर पलट गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस ने मौके पर ही महिला को मृत पाया।
विज्ञापन


घायल भतीजे को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक रामसुमेर हेलमेट नहीं लगाए था। वैन चालक मौके से भाग निकला। वैन में सवार तीन महिलाएं भी घायल हुईं। महिलाएं मौके से चली गईं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें