फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दो सुसाइड: अधेड़ ने घर में लगाया फंदा, युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 Dec 2025 01:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के बहादुर नगर में अधेड़ ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, भीतरगांव में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को आत्महत्या के दो दर्दनाक मामले सामने आए। सेनपश्चिम पारा और भीतरगांव में दो लोगों ने मौत को गले लगा लिया, जिससे दोनों ही परिवारों में मातम पसर गया है। सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के बहादुर नगर में रामप्रसाद (55) ने अपने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब रामप्रसाद का शव फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदा युवक
वहीं, भीतरगांव क्षेत्र में एक महेश (28) ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महेश ने तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार युवक मानसिक तनाव में था या किसी बात से परेशान था, जिसकी छानबीन पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दोनों ही मामलों में सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के पीछे की असली वजहों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें