फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दूध निकालते समय सांड का हमला…पुजारी की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 21 Dec 2025 01:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर में गाय का दूध निकालते समय पुजारी को सांड ने पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांड का हमला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक हृदयविदारक घटना घटी। गाय का दूध निकालते समय एक आवारा सांड ने हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

महाराजपुर निवासी अशोक कुमार (40), जो पेशे से पुरोहित का कार्य करते थे। शनिवार शाम अपने घर में गाय का दूध निकाल रहे थे। उसी दौरान वहां पहुंचे एक सांड ने उन पर हमला बोल दिया। सांड ने अशोक को उठाकर जमीन पर पटक दिया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पटकनी इतनी जोरदार थी कि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार मिलने से पहले ही उनकी सांसे थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्तमार्टम के लिए भेज दिया है। पंडिताई कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अशोक की आकस्मिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें