फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से 10 लाख की शराब लेकर बिहार जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शराब तस्करी के आरोपी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। एसटीएफ व मूसानगर पुलिस ने कृपालपुर मोड़ के पास एक लोडर से अंग्रेजी शराब की 336 बोतलें व 87 पेटी क्वार्टर बरामद किए हैं। बाजार में इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। टीम ने हरियाणा के दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

माती स्थित पुलिस लाइन सभागार में एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि हरियाणा से शराब तस्करी की जानकारी मिली थी। इस पर भोगनीपुर सीओ प्रभात कुमार व मूसानगर एसओ दीपक सिंह को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली की पानीपत हरियाणा से तस्कर एक लोडर में अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रहा है।
पुलिस ने एसटीएफ की मदद से कृपालपुर गांव के पास से लोडर को पकड़ लिया। उसमें अंग्रेजी शराब की 336 बोतलें व 87 पेटी क्वार्टर लदे थे। लोडर से मूल निवासी भोरा खुर्द मुजफ्फर नगर व हाल मुकाम बड़ी लाइन के नीचे लाल किला पानीपत हरियाणा के आकाश कुमार व गोपालपुर खेड़ा गुड़गांव हरियाणा के अमन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

दोनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह पानीपत से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बाबत जानकारी जुटाई है। पुलिस टीम की इस सफलता पर 15 हजार का नकद ईनाम दिया गया है। इस मौके पर सीओ प्रभात कुमार, एसओ मूसानगर दीपक सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें