झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रूट के कंचौसी क्रॉसिंग के पास बलरामपुर गांव के सामने रविवार सुबह डाउन की ऊधमपुर प्रयागराज एक्सप्रेस से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
डाउन की ऊधमपुर प्रयागराज एक्सप्रेस रविवार की सुबह जैसे ही कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पार कर बलरामपुर गांव के सामने पहुंचीं, तभी 50 वर्षीय अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ट्रेन के चालक ने सूचना स्टेशन अधीक्षक कंचौसी विशम्भर दयाल को दी। स्टेशन अधीक्षक ने कंचौसी चौकी पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद चौकी प्रभारी कंचौसी जितेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।