कानपुर में हमीरपुर के थाना बिवांर क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार की रात लगातार दो लूट की घटनाओं से सनसनी फैल गई। यह घटनाएं पुलिस की नाक का सवाल बन गई थीं। हालांकि बीते गुरुवार को महिला व उसके देवर के साथ हुई लूट का पुलिस ने उसी रात महिला द्वारा आरोपी को पहचान लेने पर खुलासा कर लिया था, लेकिन लोदीपुर-निवादा में दूधिया के साथ हुई लूट पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई थी।
वहीं, इस घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक समेत जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी और स्वाट टीम दिन-रात एक कर रही थी। इसी को लेकर बिवांर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइकों में छह संदिग्ध बदमाश किसी लूट को अंजाम देने जा रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद एएसपी अनूप कुमार, सीओ रविप्रकाश सिंह, स्वाट टीम प्रभारी, बिवांर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो मुखबिर की सूचना सटीक पाई।