फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का खुलासा: 48 घंटों में पुलिस ने लुटेरों को दबोचा, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Mon, 11 Apr 2022 12:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में लगातार दो लुट की वारदातों का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा करते हुए मुठभेड़ में दो घायल बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं, रात के अंधेरे में चार बदमाश भागने में सफल हुए। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हमीरपुर के थाना बिवांर क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार की रात लगातार दो लूट की घटनाओं से सनसनी फैल गई। यह घटनाएं पुलिस की नाक का सवाल बन गई थीं। हालांकि बीते गुरुवार को महिला व उसके देवर के साथ हुई लूट का पुलिस ने उसी रात महिला द्वारा आरोपी को पहचान लेने पर खुलासा कर लिया था, लेकिन लोदीपुर-निवादा में दूधिया के साथ हुई लूट पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई थी।

विज्ञापन

वहीं, इस घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक समेत जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी और स्वाट टीम दिन-रात एक कर रही थी। इसी को लेकर बिवांर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइकों में छह संदिग्ध बदमाश किसी लूट को अंजाम देने जा रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद एएसपी अनूप कुमार, सीओ रविप्रकाश सिंह, स्वाट टीम प्रभारी, बिवांर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो मुखबिर की सूचना सटीक पाई। 

विज्ञापन

मुठभेड़ में गाड़ियां छाेड़कर भागे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो उन बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंकना शुरू कर दिया। इसमें एसओजी के सिपाही कमल कांत को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में  फायरिंग कर भाग रहे जनपद बांदा निवासी दो बदमाश शिवम सिंह चौहान व दीपक रैकवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं।

घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए मुस्करा प्राथमिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, बाकी चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से जनपद फतेहपुर से लूटी एक बाइक व बिवांर थाना क्षेत्र के लोदीपुर-निवादा में दूधिया से लूटी बाइक, दो तमंचा और लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। फरार बदमाशों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें