फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: हाईवे पर हादसों में गर्भवती व फैक्टरी श्रमिक की मौत, एक घायल

Mon, 14 Mar 2022 12:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली में गर्भवती महिला व दही थाना क्षेत्र में फैक्टरी श्रमिक को अज्ञात वाहनों ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के साथ मौजूद उसका भाई घायल हो गया। जबकि गोद में बैठा मासूम बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसा-1
आसीवन थाना क्षेत्र के साजनपुर मियागंज निवासी वीरेंद्र रैदास  (34) की बहन हसनगंज के सेमरामऊ निवासी शांति को बच्चा होना था। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सोमवार को शांति अपने भाई वीरेंद्र के साथ बाइक से जिला अस्पताल के लिए निकली। शांति की गोद में उसका  मासूम बेटा सुशांत भी था। हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। शांति की मौके पर मौत हो गई। भाई घायल हो गया। वहीं शांति का बेटा बाल बाल बच गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसा 2
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के टीकरगढ़ी मोड़ के पास देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार राज्य के जिला पश्चिमी चम्पाहरण लौकरिया थाना के चतरौल निवासी कोमल मदनिया (22) के रूप में हुई है। मृतक पास की एक फैक्टरी में श्रमिक था। पुलिस ने परिजनों को सूचना भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें