फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामाख्या संग शिलांग भ्रमण के दो हवाई टूर पैकेज: आईआरसीटीसी ने दिसंबर और जनवरी के लिए जारी किए पैकेज

Sat, 27 Nov 2021 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : गूगल
विज्ञापन
इंडियन रेल टूरिज्म एंड कैटरिंग कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने लखनऊ से गुवाहाटी में शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर के दर्शन और शिलांग के खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों पर सैरसपाटे के लिए दिसंबर और जनवरी में दो अलग-अलग हवाई टूर पैकेज जारी किए हैं।
विज्ञापन


इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। दोनों पैकेजों में सीटें अभी खाली हैं। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि गुवाहाटी, शिलांग एवं मावलिननांग गांव के लिए पांच रातों और छह दिनों का टूर पैकेज 11 से 16 दिसंबर और 12 से 17 जनवरी के बीच होगा।

पैकेज में शिलांग में स्थानीय स्थलों का भ्रमण, चेरापूंजी में एलिफैंट फॉल्स, वाकाबा फाल्स, मॉस्मई गुफाएं, सेवेन सिस्टर फाल्स, नोहकलिकाई वाटर फाल्स, एशिया के स्वच्छ गांव मावलिननांग में लिविंग रूट ब्रिज, अकासिया प्लांटेशन एवं गुवाहाटी में डॉन बॉस्को म्यूजियम, उमियम झील (बाड़ापानी), कामाख्या मंदिर, कला क्षेत्र एवं बालाजी मंदिर का भ्रमण पैकेज में शामिल है।
विज्ञापन


पैकेज में यात्रियों के लिए लखनऊ से गुवाहाटी और वापसी की यात्रा की व्यवस्था फ्लाइट से होगी। हवाई यात्रा, डीलक्स होटलों में ठहरने की व्यवस्था, भारतीय खाना (ब्रेकफास्ट एवं डिनर) आईआरसीटीसी कराएगा।

दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर 33,100 और तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर 31,500 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से बुकिंग होगी। आईआरसीटीसी के सेंट्रल स्टेशन स्थित ऑफिस से जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें