फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पुलिस प्रताड़ना से परेशान वृद्ध फांसी पर झूला, आक्रोशित परिजनों ने हाईवे किया जाम

Tue, 12 Jul 2022 07:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

खरेला थाना क्षेत्र में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर वृद्ध ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। वहीं, दरोगा समेत सात लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 
विज्ञापन
हाईवे पर बजरंग चौक के समीप शव रखकर जाम लगाए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में चिटफंड कंपनी द्वारा लाखों रुपये हड़पने और दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर राजीनामा के लिए पुलिस प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बजरंग चौके के समीप कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ व कोतवाली प्रभारी के आश्वासन पर आधा घंटे बाद जाम खुल सका। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली ने दरोगा समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

थाना खरेला के बरायं गांव निवासी प्रमोद कुमार उदैनिया वर्तमान में शहर के बजरंग चौक स्थित आवास में रह रहे थे। सोमवार की रात उन्होंने मकान के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि उसके पिता चिटफंड कंपनी में एजेंट थे। उन्होंने कंपनी में लाखों रुपये जमा कराया। समयसीमा पूरी होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा था। जिससे जमाकर्ता पैसा वापसी को लेकर परेशान कर रहे थे और जानमाल की धमकी दे रहे थे। 

पुलिस से शिकायत करने के बाद कंपनी के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर 30 जून को कंपनी के छह लोगों पर कोतवाली चरखारी में मुकदमा दर्ज किया गया था।  आरोप लगाया कि मामले की विवेचना कर रहे एसआई श्यामदेव कंपनी के अधिकारियों से मिलकर पिता पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। राजीनामा न करने पर जेल में डाल देने की धमकी दी जा रही थी। पिता से सादा स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर बनवाए गए और बाद में स्टांप टाइप्ड कराकर फोटोकॉपी पिता को दी गई। 

इसे पढ़कर पिता भयभी हो गए और परिजनों को पूरा मामला बताया। सोमवार की शाम दरोगा का दोबारा फोन आने पर नहीं उठाया और पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगा ली। दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया। आधा घंटे पर जाम लगने की सूचना पर पहुंचे सीओ रामप्रवेश राय व कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक के पुत्र अनिल कुमार की तहरीर पर कोतवाली महोबा में एएसडीएस इंफ्रा लि. कंपनी के डायरेक्टर सोहनलाल, कुबेर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जागेश्वर, सुनीता सिंह, मुमताज अहमद व कोतवाली चरखारी के एसआई श्यामदेव सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वृद्ध के आत्महत्या मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है। पुलिस कर्मचारी पर लगे आरोप की भी जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  -आरके गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें