फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मेट्रो में विधानसभा चुनाव से पहले करें सफर, मंडलायुक्त बोले- 30 नवंबर से शुरु होगा ट्रायल

Wed, 02 Jun 2021 12:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुरिए विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी-2022 से मेट्रो का सफर कर सकेंगे। यह जानकारी मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने दी। 
विज्ञापन
कानपुर तैयार मेट्रो ट्रैक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन की प्राथमिकता में शामिल प्रथम कॉरिडोर के आईआईटी से मोतीझील स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल 30 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए पहली ट्रेन सितंबर और दूसरी अक्तूबर में आएगी। लगभग नौ किलोमीटर लंबे इस सेक्शन में पहले चरण में आठ ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन


शहरवासी विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी-2022 से मेट्रो का सफर कर सकेंगे। यह जानकारी मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने दी। मंगलवार को मंडलायुक्त ने मेट्रो निर्माण की प्रगति जानने के लिए आईआईटी से गुरुदेव पैलेस तक 4.5 किलोमीटर रूट का पैदल निरीक्षण किया।  

उन्होंने पाया कि कोरोना काल की वजह से मेट्रो के निर्माण की गति थोड़ी धीमी रही, लेकिन अब कार्य प्रगति पर है। ट्रैक और गर्डर बिछाने, प्लेटफार्म, सीढ़ियां, सिग्नल सिस्टम का काम शुरू हो गया है। कुछ कार्य लगभग समाप्ति की ओर हैं। सिविल इंजीनियरिंग के साथ डिपो के निर्माण का कार्य जोरों पर है। पटरी बिछाने का काम अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। माना जा रहा है कि ट्रायल के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में एक ट्रेन आ जाएगी।
विज्ञापन


पहले कॉरिडोर पर सबसे अधिक 29 मेट्रो
मंडलायुक्त ने बताया कि मेट्रो के कॉरिडोर एक और दो के लिए कुल 39 ट्रेनों की जरूरत है। इनमें से कॉरिडोर एक पर 29 और दो पर 10 ट्रेनों के संचालन की योजना है। लेकिन, आईआईटी से मोतीझील तक नौ किलोमीटर के प्राथमिकता सेक्शन के लिए कुल आठ ट्रेनों की जरूरत है। सभी ट्रेनें दिसंबर के मध्य तक शहर पहुंच जाएंगी। निरीक्षण में मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद सिंह और कानपुर मेट्रो के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें