फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: पत्नी को आ रही थी खांसी, पति ने दवा की जगह पिला दिया तेजाब फिर अस्पताल में कराया भर्ती, तड़पकर मौत

Wed, 02 Jun 2021 12:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा में पत्नी को खांसी आने पर पति ने दवा के नाम पर पति ने तेजाब पिला दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तेजाब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा में तेजाब पीने से मंगलवार को युवती की मौत हो गई। आरोप है कि दवा की जगह उसे तेजाब पिला दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा ने थाने में दी तहरीर में पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज के लिए भतीजी को मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सीमावर्ती चित्रकूट जनपद के बिहारा (शिवरामपुर) गांव निवासी रामसुफल ओझा ने अपनी भतीजी रोशनी (23) की शादी दो वर्ष पूर्व सात मार्च को पौहार (बदौसा, बांदा) गांव निवासी रोहित उर्फ अनुज के साथ की थी। कुछ दिनों से रोशनी बीमार थी। उसे खांसी आ रही थी।

आरोप है कि 27 मई की रात 10 बजे दवा की जगह उसे तेजाब पिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अतर्रा सीएचसी ले गए। रेफर किए जाने पर जानकीकुंड (चित्रकूट) अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत में सुधार न होने पर सतना (एमपी) स्थित बिरला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


यहां 30 मई को देर शाम उसकी मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम हुआ। मृतका के चाचा रामसुफल ने बताया कि मृत्यु पूर्व बयान में रोशनी ने पति पर दवा की जगह तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। यह भी बताया था कि पति उसे बहुत परेशान करता था। बदौसा थाने में तहरीर दी है। इसमें पति समेत सास, ससुर, जेठ, जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। एसओ मोहम्मद अकरम ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें