कानपुर। कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से 26 मई से दिल्ली के लिए विमान सेवा दोबारा शुरू हो सकती है। लॉकडाउन में देश में घरेलू उड़ानें बंद हो गई थीं। अब भारतीय विमान प्राधिकरण के दिल्ली रीजन के सभी एयरपोर्ट निदेशकों ने उड़ानों को दोबारा बहाल करने के संबंध में तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जानकारी ली है।
कॉन्फ्रेंसिंग में चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा, समेत दिल्ली, लेह, डिब्रूगढ़, अगरतला, पोरबंदर, शिमला समेत नौ एयरपोर्ट के निदेशकों ने हिस्सा लिया। झा ने बताया कि चकेरी एयरपोर्ट से भी 26 मई से दिल्ली की फ्लाइट शुरू करने पर सहमति बनी है। कानपुर एयरपोर्ट जहाजों के उड़ान भरने और उन्हें उतारने के लिए पूरी तरह से तैयार है।