फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा

विज्ञापन
accident - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
सजेती (कानपुर )। हमिरामऊ गांव में तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर गांववाले मौके पर पहुंचे और रोड पर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन, पुलिस ने उनको ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बाद 3 बजे हमिरामऊ गांव निवासी दुर्गाप्रसाद प्रजापति (55) साइकिल से पड़ोसी गांव अनूपुर में राशन लेने जा रहा था। कानपुर-सागर राजमार्ग पर पीछे से डंपर उसको रौंदता हुए चला गया। दुर्गाप्रसाद की मौके पर मौत हो गई। चालक डंपर को हरदौली गांव के पास खड़ा करके भाग गया। थाने में मृतक के पुत्र संतोष कुमार की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें