फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर गांव में नहीं बदला ट्रांसफार्मर, पांच सौ घरों में बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर उपकेंद्र से जुड़े शाहजहांपुर गांव का ट्रांसफार्मर बुधवार सुबह फुंक गया था। गुरुवार को भी गांव में नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा जा सका। इससे करीब पांच सौ घरों की बिजली गुल है। पेयजल की किल्लत भी बनी हुई है।
विज्ञापन

सट्टी उपकेंद्र से जुड़े शाहजहांपुर गांव में ढाई सौ केवी के ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। बुधवार की सुबह ट्रांसफार्मर दगा दे गया। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र में दी। इधर गुरुवार शाम तक नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा जा सका।
गर्मी से लोग परेशान हुए। वहीं पेयजल संकट हो गया। पांच सौ घरों की लगभग पांच हजार आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुधीर गौतम, पिंटू शर्मा, देवेंद्र कुरील, विजय गुप्ता, संजय कटियार, अनुपम गुप्ता आदि ने बताया कि सबमर्सिबल पंप नहीं चल पाने से दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा।
विज्ञापन

मोबाइल चार्ज नहीं हो पाने से लोगों से संपर्क टूट गया है। जेई प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली है। स्टोर प्रभारी को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए मैसेज किया गया है। शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें