फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काॅलेज परिसर में छात्र की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर का जनसेवा इंटर कालेज परिसर में बृहस्पतिवार को छात्रों के विवाद में एक पक्ष के अभिभावक ने जमकर मारपीट की। एक छात्र को बाल पकड़कर आरोपियों ने कॉलेज में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। परिसर में कई शिक्षक सामने मौजूद रहे लेकिन किसी ने भी आरोपियों को रोकने का प्रयास नहीं किया। पिटे छात्र ने कोतवाली में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कक्षा 12 के छात्र लोढ़वारा निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र विजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह कॉलेज परिसर के हैंडपंप से पानी पी रहा था। इसी बीच पुराने विवाद के चलते दो अन्य छात्र और उसके पूर्व प्रधान पिता आए और उसे पकड़कर पीटने लगे। किसी तरह वह भागकर शिक्षकों के कमरे तक पहुंचा लेकिन वहां मौजूद किसी शिक्षक ने उसे बचाने का प्रयास भी नहीं किया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में पिटे छात्र ने तहरीर दी है। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें