फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने भाई-बहन का रौंदा, साइकिल से जा रहे थे स्कूल, दोनों की मौत

Tue, 18 Jul 2023 10:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Accident: खडेसर चौकी प्रभारी घनश्याम लवानिया ने बताया कि साइकिल से स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने रौंद डाला है।  ट्रक को चालक समेत पतारा के पास हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में मंगलवार को शंभुआ गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें रेलवे ओवरब्रिज से उतरकर स्कूल जा रहे साइकिल सवार भाई-बहन को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, भरोसे पुरवा शंभुआ निवासी राकेश का इकलौता बेटा ऋषभ (5) बड़ी बहन कशिश (11) के साथ साइकिल से स्कूल जा रहा था। ऋषभ आंगनबाड़ी और कशिश पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आठवीं की छात्रा थी। रेलवे ओवरब्रिज से उतरते ही ट्रक दोनों को रौंदता हुआ भाग निकला।
ट्रक के नीचे आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। साथ ही, हाईवे पर डिवाइडर और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रक को चालक समेत हिरासत में लिया
खडेसर चौकी प्रभारी घनश्याम लवानिया ने बताया कि साइकिल से स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने रौंद डाला है। ट्रक को चालक समेत पतारा के पास हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजन और ग्रामीण मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं। उनसे बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें