फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- स्वामी प्रसाद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं, अखिलेश यादव पर कही ये बात

Sun, 19 Mar 2023 07:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

विकास भवन में राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार सम्मान समारोह में पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। अखिलेश यादव उन्हें अस्पताल में भर्ती कराएं।
विज्ञापन
पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सपा के कोलकाता अधिवेशन और मोर्चा बनाने पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। अखिलेश यादव उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराएं। उन्होंने यह बात शनिवार को राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार सम्मान समारोह से पूर्व कही।

विज्ञापन

तीसरे मोर्चे की गठन की चल रहीं तैयारियों पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव में सामंजस्य नहीं है। अगर सामंजस्य बना भी लेंगे, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता। मंत्री पूर्व आईपीएस हरीश कुमार की पुस्तक इटावा कल आज और कल के सम्मान समारोह में शामिल हुए थे।
उन्होंने पुस्तक के लेखक हरीश कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साहित्यकार डॉ. कुश चतुर्वेदी ने बताया यह पुस्तक इटावा और औरैया दोनों के इतिहास को मिलाकर संयुक्त रूप से लिखी गई है। जल्द ही उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम में इटावा की भूमिका पर भी एक पुस्तक आ रही है, जिसका विमोचन भी जल्द किया जाएगा।

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी है
लेखक हरीश कुमार ने कहा कि यह सम्मान मुझे नहीं बल्कि इटावा और औरैया को पावन धरती और उसके स्वर्णिम गौरवशाली इतिहास को मिला है। जो छात्र- छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए काफी लाभप्रद होगी।

पर्यटन की दृष्टि से यह पुस्तक ऐतिहासिक
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने लेखक हरीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि, इटावा और औरैया का स्वर्णिम इतिहास आपकी लेखनी का सदैव ऋणी रहेगा। संयुक्त सचिव पर्यटन मंत्रालय दिल्ली मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि, क्षेत्रीय पर्यटन की दृष्टि से यह पुस्तक ऐतिहासिक है।
विज्ञापन

समारोह में ये लोग हुए शामिल
सम्मान समारोह में औरैया के जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे अध्यक्ष, प्रशांत राव चौबे, राम बिहारी दुबे, महेंद्र पाण्डेय, लाखन सिंह राजपूत, मृत्युंजय मिश्रा,अजय धाकरे, जय विलास, डॉ. प्रदीप भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें