फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, रात भर दीं यातनाएं फिर गला दबाकर की हत्या, शरीर पर मिले चोटों के 15 निशान

Thu, 01 Jun 2023 07:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में जीजा ने नाबालिग साली से दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोंगटे खड़े कर देने वाले तथ्य सामने आए हैं। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में वहशी जीजा ने नाबालिग साली को दुष्कर्म के दौरान रात भर यातनाएं पहुंचाईं। दांत से काटने व मारपीट के शरीर में 15 जख्म दिए। इससे भी जी नहीं भरा तो गला घोंट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर पुलिस अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट वहशी जीजा द्वारा मासूम के साथ किए गए बर्ताव की कहानी बयां कर रही है। डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार को 13 वर्षीय मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के चेहरे, गाल, सीने व हाथों में दांत से काटने व चोटों के 15 निशान दर्ज किए गए। गुप्तांग में भी चोट के निशान मिले हैं। आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। गला दबाने की भी पुष्टि हुई है।

पुलिस ने आरोपी जीजा रोहित को जेल भेज दिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बता दें कि मंगलवार रात नशे की हालत में रोहित ने अपनी 13 वर्षीय साली के साथ रात में दुष्कर्म किया। पत्नी विरोध कर सास, ससुर से मदद की गुहार लगाती रही। मगर आरोपी के बर्ताव को लेकर कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सुबह चारपाई पर शव पड़ा मिला था। मृतका की बड़ी बहन ने घटना की आंखों देखी पुलिस को बयां की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। मृतका के पिता ने दामाद की दरिंदगी को लेकर फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें