फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: दो सिपाहियों पर मारपीट कर लूटने का आरोप, एसपी बोलीं- जांच कर की जाएगी कार्रवाई

Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

पीड़ित का आरोप है कि जाते समय एक सिपाही ने धमकी भी दी। मारपीट की जानकारी होने पर पहुंचे बहनोई व अन्य रिश्तेदारों ने उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में एसपी चारू निगम ने बताया कि घटना क्रम की जानकारी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में रिश्तेदारी में आए युवक ने चीता मोबाइल के दो सिपाहियों पर गुरुवार रात बेवजह मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के गोहना निवासी मुईन पुत्र रसीद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह खानपुर निवासी अपने बहनोई उस्मान खां के घर आया था। 25 मई की शाम लगभग नौ बजे वह घर के पास नसीम खां की दुकान पर ठंडा पी रहा था।
इसी बीच वहां पहुंचे चीता मोबाइल के दो सिपाहियों ने उसे बेवजह पकड़ लिया। इस पर कुछ लोगों ने विरोध किया तो सिपाही मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि डंडे से बुरी तरह पीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। आरोप लगाया कि इस बीच हमलावर सिपाही उसकी जेब में पड़े 22 सौ रुपये लूटकर भाग निकले।

विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जाते समय एक सिपाही ने धमकी भी दी। मारपीट की जानकारी होने पर पहुंचे बहनोई व अन्य रिश्तेदारों ने उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में एसपी चारू निगम ने बताया कि घटना क्रम की जानकारी है।
विज्ञापन

बताया कि कुछ गाड़ियां पुलिस ने पकड़ी थीं, उन्हीं को यह छुड़ाने आया था। जिन सिपाहियों पर आरोप लगा रहा है, उसमें से एक सिपाही छुट्टी पर है। हालांकि इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें