फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में मूसलाधार बारिश: पांच घंटे में ही भारी जलभराव, बस और कारें फंसी...रेस्क्यू कर वाहनों को निकाला

Fri, 22 Sep 2023 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर माह बारिश के लिहाज से काफी ठीक रहा। एक से 21 सितंबर तक कुल 114 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
जलभराव में फंसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में करीब पांच घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। मैनपुरी अंडरपास में पानी भरने से रोडवेज की एक बस और दो कारें फंस गईं। नगर पालिका की टीम ने रेस्क्यू करके वाहनों को निकाला। जिले में तड़के करीब साढ़े छह बजे हुई बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया।

विज्ञापन

यहां अंडरपास में यात्रियों से भरी बस और कुछ कारें फंस गईं। जेसीबी और लोगों की मदद से इन गाड़ियों को पानी से बाहर निकाला गया। यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बरेली में भी रिमझिम बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी के 38 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान दिया था।
सबसे ज्यादा असर पूर्वी यूपी में देखने को मिल सकता है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर माह बारिश के लिहाज से काफी ठीक रहा। एक से 21 सितंबर तक कुल 114 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ये औसत से 10 फीसदी कम है। बीते सालों में सितंबर माह में अब तक 126.20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें