फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पांचवीं कक्षा के बच्चे नहीं पढ़ पाए हिंदी

Thu, 21 Sep 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। एसडीएम ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय मलाजनी का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में कक्षा पांच के बच्चे हिंदी की पुस्तक भी नहीं पढ़ सके, जिसपर उन्होंने प्रधानाध्यापक से नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर करीब 11 बजे एसडीएम कौशल कुमार मलाजनी विद्यालय पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने उपस्थित रजिस्टर देखा तो अनुदेशक अनुपस्थिति पाई गईं। जिस पर उन्होंने कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी है। इसके बाद स्कूल में बच्चों की उपस्थिति देखी तो वह काफी कम थी। 122 पंजीकृत में से 61 बच्चे ही उपस्थित पाए जिसपर उन्होंने प्रधानाध्यापक रविया बेगम को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने वहां उपस्थित कक्षा पांच के बच्चों से हिंदी की किताब निकलवा कर उनको पढ़ने के लिए कहा तो बच्चे हिंदी नहीं पढ़ सके। एसडीएम ने बताया कि शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है यह चिंता का विषय है, वह लगातार आगे भी स्कूलों का निरीक्षण करते रहेंगे व लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें