फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ठंड से बचने के लिए बुजुर्ग का जुगाड़, श्मशान में जलती चिता के बगल में लेटा, पढ़िए पूरा मामला

Sat, 30 Dec 2023 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोहना थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग इंसान को ठंड से बचने के लिए जब कोई उपाय नहीं मिला, तो श्मशान में जाकर जलती चिता के बगल में लेट गया। वहां के लोगों ने बुजुर्ग का वीडियो बना लिया।
 
विज्ञापन
जलती चिता के बगल में लेटा बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सर्दी का सितम जारी है। गरीब, बेसहारा, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय है। जब ठंड अपने जोर पर है और शरीर पर गर्म कपड़ा और रात में ओढ़ने को कंबल न हो, तो हाल और भी बुरा हो जाता है। ऐसे में गरीब और असहाय लोग अपना-अपना जुगाड़ करते हैं।

विज्ञापन

ऐसा ही मामला कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग का ठंड से बचने का जब कोई उपाय नहीं मिला, तो बुजुर्ग श्मशान पहुंच गया। यहां भैरवघाट में जलती चिता के बगल में जाकर लेट गया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि सर्दी की रातें गरीबों के लिए बहुत भारी पड़ती हैं। उन्हें तलाश रहती है किसी ऐसे मसीहा की जो आकर उनको ठंड से बचा सके। ठिठुरते हुई रात न गुजारनी पड़े। बहुत से गरीब इन सर्दी की रातों में खुले आसमान के नीचे कांपते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें