फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक ने आत्मसमर्पण किया…एक फरार, ट्रक चालकों से मांगते थे रंगदारी

Tue, 25 Jun 2024 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: डकोर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक चालकों से रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई के डकोर कोतवाली क्षेत्र में खदानों से निकलने वाले ट्रकों से रास्ते में प्रति चक्कर रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो को गोली मारकर घायल करते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को कई ट्रक चालक, खदान संचालक सूचना दे रहे थे कि एक गिरोह ट्रक चालकों से प्रति चक्कर रंगदारी मांगता है। इस पर सोमवार की रात पुलिस ने डकोर हाईवे पर घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख बदमाश भागने लगे। इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में पुलिस ने हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के सिकरौंदा गांव निवासी विवेक, डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया निवासी वीर सिंह को गोली मारते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उनके साथी महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के बपरेंधा निवासी नरेंद्र पाल ने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों से ये सामान हुआ बरामद
वहीं, दो बदमाश भागने में सफल हो गए। पुलिस को उनके पास से तीन तमंचा, पांच कारतूस, एक बाइक एक मोबाइल, करीब 11000 रुपये बरामद हुए हैं। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त विवेक के खिलाफ विभिन्न थानों में तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, वीर सिंह के खिलाफ दो मामले और नरेंद्र पाल के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। वहीं भागे आरोपी पवन के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें