कछौना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में तीनों हत्यारोपी और बरामद तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुठेना में फैक्ट्री कर्मी की गोली मारकर हत्या करने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य, उसके पुत्र व एक अन्य आरोपी को पुलिस ने बालामऊ जंक्शन के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
इनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया गया। तीनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुठेना निवासी दीपक कुमार (28) पुत्र जयराम की मंगलवार रात लगभग साढ़े दस बजे गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य धनीराम पुत्र घुरई के घर पर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।